आप सभी साथियों से विनम्र निवेदन है कि यदि आपके क्षेत्र में किन्नर समुदाय के लोग निवास करते हैं, तो उनसे संपर्क कर उनका इंटरव्यू अवश्य लें।

आप सभी साथियों से विनम्र निवेदन है कि यदि आपके क्षेत्र में किन्नर समुदाय के लोग निवास करते हैं, तो उनसे संपर्क कर उनका इंटरव्यू अवश्य लें।

इंटरव्यू के दौरान उनसे निम्न विषयों पर सवाल करें:

  • उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए हालिया निर्णय पर उनकी क्या राय है?
  • वे इस निर्णय से कितने सहमत या असहमत हैं?
  • क्या इस निर्णय का उनके जीवन पर कोई आर्थिक प्रभाव पड़ा है?
  • क्या उन्हें किसी प्रकार की मानसिक परेशानी या दबाव महसूस हो रहा है?

कृपया उनके विचारों, अनुभवों और भावनाओं को संवेदनशीलता के साथ रिकॉर्ड करें, ताकि समाज के सामने उनकी वास्तविक स्थिति और दृष्टिकोण सामने आ सके।

आप सभी से अनुरोध है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सटीक और प्रभावी रिपोर्टिंग करें।

बीजीएन परिवार 🙏
🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️
रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने को लेकर जिला / तहसील के वकीलों से यहाँ सवाल पूछे 👇

रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो गई है।
इस प्रणाली के क्या लाभ हैं, क्या फायदे हैं और इसके क्या नुकसान हो सकते हैं?

इस विषय पर आप 3–4 अधिवक्ताओं (वकीलों) की बाइट लें और उनसे यह सवाल पूछें—

पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने से कानून-व्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा?

क्या इससे अपराध नियंत्रण में सुधार होगा?

इस प्रणाली के क्या फायदे और क्या नुकसान हैं?

यदि दंडाधिकारी (Magistrate) की शक्तियाँ कलेक्टर/एसडीएम से लेकर आईपीएस अधिकारियों (पुलिस) को दे दी जाती हैं, तो इसके क्या परिणाम होंगे?

क्या इससे शक्ति का केंद्रीकरण होगा?

क्या इससे पुलिस की मनमानी या दादागिरी बढ़ने की आशंका है?

आम जनता और नागरिक अधिकारों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?

साथ ही आम लोगों से भी राय लें—

क्या उन्हें लगता है कि यह व्यवस्था शहर की सुरक्षा के लिए बेहतर है?

या फिर इससे पुलिस का दबाव बढेगा
🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️

📰 बीजीएन 24 इंडिया की खास पहल — “बिचार धारा”

विषय: पुलिस कमिश्नर प्रणाली और किन्नर समाज की राय

छत्तीसगढ़ सहित देश के कई शहरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की जा रही है। इसको लेकर आम जनता, सामाजिक वर्गों और खासकर किन्नर समाज के बीच अलग-अलग विचार सामने आ रहे हैं।

1• क्या इस प्रणाली से अपराध पर लगाम लगेगी?
2• क्या कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी?
3• क्या आम जनता और किन्नर समाज को बेहतर सुरक्षा और न्याय मिलेगा?

🎤 “बिचार धारा” के तहत हम जानेंगे राय:

1• आम जनता
2• किन्नर समाज के प्रतिनिधि
3• वकील और कानूनी विशेषज्ञ
4• पूर्व पुलिस अधिकारी
5• सामाजिक कार्यकर्ता

⚖️ कानूनी नजरिया भी समझेंगे:
हम वकीलों और विशेषज्ञों से बात करेंगे ताकि यह जाना जा सके कि इस प्रणाली के क्या फायदे और संभावित नुकसान हैं, और यह अपराध रोकने में कितनी कारगर है।

📢 आपकी राय हमारे लिए जरूरी है
क्या आप मानते हैं कि यह व्यवस्था सही दिशा में कदम है, या इसमें सुधार की जरूरत है?

👉 अपनी राय हमें भेजें और इस चर्चा का हिस्सा बनें।

📞 संपर्क करें:
आप किसी भी राज्य, जिला या तहसील से हों
आप हमसे व्हाट्सऐप या कॉल और ईमेल के माध्यम से जुड़ सकते हैं
या सीधे बीजीएन 24 इंडिया कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
व्हाट्सप्प नम्बर 7828630900
कॉलिंग नम्बर 8370030900
ईमेल www.bgn24indiaraigarh@gmail.com
Par संपर्क कर सकते है

🎯 हमारा उद्देश्य:
“हर आवाज़ को मंच देना, ताकि सही जानकारी के साथ सही निर्णय लिया जा सके।”

विशाल सिंह राजपूत
बीजीएन 24 इंडिया
राष्ट्रीय प्रवक्ता

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post