एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ परियोजना क्षेत्र में आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं को ले कर ट्रेड यूनियन काउंसिल छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष, पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन को लिखा पत्र।
उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच एवं दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में आरोप लगाया गया है कि—

▪️ भर्ती प्रक्रिया में शासन द्वारा 89 दिन निर्धारित समय-सीमा के विपरीत लगभग 20 माह बाद पूर्ण की गई।
▪️ अधिक अंक प्राप्त अभ्यर्थियों को नजरअंदाज कर कम अंक प्राप्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई।
▪️ दावा-आपत्ति के दौरान वैध जाति प्रमाण पत्रों को निरस्त कर अभ्यर्थियों के अंक कम किए गए।
▪️ गरीबी रेखा प्रमाण पत्रों को अमान्य बताकर अंक कटौती की गई।
▪️ एक ही भर्ती प्रक्रिया में एक ही जनपद पंचायत में दो अलग अलग समितियों द्वारा अनुमोदन किए जाने से पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में है।

गुलाब कमरो ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने तथा पात्र अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्यवाही होना चाहिए।
BGN24 India news
*सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ
शिव नाथ बघेल











