लोकेशन – कोरबा, छत्तीसगढ़
ब्यूरो चीफ नरेंद्र वाकड़े की रिपोर्ट
स्लग: सेजेस करतला निरीक्षण
एंकर: कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पी.एम. श्री सेजेस करतला का औचक निरीक्षण, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने पी.एम. श्री सेजेस करतला विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन करते हुए कक्षाओं, कंप्यूटर कक्ष, प्रायोगिक प्रयोगशाला, पुस्तकालय तथा खगोल प्रयोगशाला का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, उपलब्ध सुविधाओं तथा विद्यालय में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।इसके बाद कलेक्टर ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान कुछ कमियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने तत्काल सुधार के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यालय की स्वच्छता व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए तीन दिनों के भीतर पूरे परिसर की समुचित सफाई सुनिश्चित करने को कहा।


उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से कंप्यूटर और खेल (स्पोर्ट्स) की कक्षाएं अनिवार्य रूप से संचालित की जाएं, ताकि बच्चों का शारीरिक और बौद्धिक विकास संतुलित रूप से हो सके।कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में पड़े टूटे हुए फर्नीचर के संबंध में भी निर्देश दिए कि जो फर्नीचर मरम्मत योग्य है उसे तत्काल ठीक कर उपयोग में लाया जाए, जबकि पूरी तरह अनुपयोगी फर्नीचर को कबाड़ विक्रेता को बेचकर प्राप्त राशि विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में खर्च की जाए।


इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत करतला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post