श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ

जशपुर जिले से अब तक 3,062 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या, 27 अक्टूबर को 204 श्रद्धालु होंगे रवाना

रायपुर, 25 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के निःशुल्क दर्शन का अवसर मिल रहा है। योजना के तहत जशपुर जिले के अब तक 3,062 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं।

योजना के 16वें चरण के तहत आगामी 27 अक्टूबर को जशपुर जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों और नगर पंचायतों से 204 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए रवाना होंगे। इससे पहले विगत दिवस जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत और नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यात्रा का पूरा खर्च उठा रही छत्तीसगढ़ सरकार

योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के आने-जाने, ठहरने और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था का खर्च छत्तीसगढ़ शासन वहन कर रहा है। इससे श्रद्धालुओं को बिना आर्थिक बोझ के अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है। दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं ने योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

क्रमांक-10277/सुनील त्रिपाठी/नूतन

  • टैग:
Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश