1 मई से 10 जून तक लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर,

1 मई से 10 जून तक लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर,

बीजीएन 24 इंडिया
कलेक्टर के सख्त निर्देश—पेंडिंग भुगतान 30 अप्रैल तक करें पूरा

न्यूज़:
जिले में जनशिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने निर्देश दिए हैं कि 1 मई से 10 जून तक 15 से 20 पंचायतों के क्लस्टरों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

कलेक्टर ने सभी विभागों को 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर लंबित भुगतानों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व के आरबीसी 6-4 प्रकरण, मनरेगा मजदूरी और अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं के भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही “महतारी वंदन योजना” के हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

बैठक के दौरान खेलभांठा हॉस्टल के जीर्णोद्धार कार्य की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित इंजीनियर को कड़ी फटकार लगाई और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने दो टूक कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान है और इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुष्पा
बीजीएन 24 इंडिया
सिटी ब्यूरो चीफ
रायगढ़ (छ. ग.)

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश