🌸🌼 होली मिलन समारोह में कांग्रेस परिवार का स्नेह मिलन 🌼🌸
जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर के तत्वावधान में रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर मनेंद्रगढ़ सर्कस ग्राउंड में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस परिवार के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक एकत्रित होकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ होली के रंगों का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस सहित समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रंगों के इस पावन पर्व पर सभी ने एक-दूसरे को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया।










