सूरजपुर पुलिस ने 4 करोड़ 24 लाख रूपये कीमत का 848 किलो 650 ग्राम गांजा सहित 7 को किया गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बस किया गया जप्त।

सूरजपुर पुलिस ने 4 करोड़ 24 लाख रूपये कीमत का 848 किलो 650 ग्राम गांजा सहित 7 को किया गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बस किया गया जप्त।

सूरजपुर-
डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर अवैध कारोबार सहित नशे के धंधे में लिप्त लोगों पर लगातार सख्ती से कार्रवाई जारी है।

इसी क्रम में दिनांक 04.06.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुआ कि अंबिकापुर की ओर से मनेन्द्रगढ़ की ओर जा रही नीलम बस क्रमांक सीजी 15 ईएच 4301 में घुमन्तु किस्म के महिला पुरूष बैठे है

सभी लोग अपने साथ बोरी, कपडे से बंधे गठरी में अवैध मादक पदाथ गांजा एवं गठरी के उपर झाड़ू बांध कर रखे है और कही बिक्री करने हेतु बस बुकिंग कर लेकर जा रहे है।

प्राप्त सूचना पर थाना जयनगर पुलिस टीम रेड कार्यवाही हेतु सिलफिली पहुंची जो बस के ड्राईवर सीट में चालक तथा बस के अंदर में 06 महिलाये बैठी हुई मिली जिनके संयुक्त कब्जे से मादक पदार्थ गांजा बस के सीट लोवर, उपर स्लीपर सीट में रखा 53 बोरी, कपड़े साड़ी में बंधा गठरी में जिसके उपर झाड़ू बंधा था

जिनमें कुल 848 किलो 650 ग्राम गांजा पाया गया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि अम्बिकापुर से बस बुकिंग कर कटनी मध्यप्रदेश गांजा ले जा रहे थे। गांजा को झाडू के बंडल रखकर ले जा रहे थे ताकि किसी को संदेह न हो।

प्रकरण में 848 किलो 650 ग्राम गांजा कीमत करीब 4 करोड़ 24 लाख रूपये, 478 नग झाडू, परिवहन में प्रयुक्त बस व 1 नग मोबाईल जप्त कर आरोपी (1) गोल झरनी उम्र 22 वर्ष ग्राम नरेडी थाना विजय राघवगढ़ जिला कटनी मध्यप्रदेश (2) उनर बाई उम्र 20 वर्ष ग्राम खिरहनी थाना बरही जिला कटनी (3) रूजीना उम्र 25 वर्ष ग्राम छिदिया थाना बरही (4) अटरिया उम्र 32 वर्ष निवासी चौपरा बिसनी पन्ना, जिला पन्ना मध्यप्रदेश (5) अन्टबाई उम्र 47 वर्ष निवासी चौपरा (6) पेहरी बाई उम्र 19 वर्ष निवासी गांधीग्राम पन्ना, जिला पन्ना (7) छोटन राम पिता महाबीर राम उम्र 48 वर्ष ग्राम परोका थाना इठकोरी जिला चतरा झारखण्ड (बस चालक) के विरूद्ध अपराध क्रमांक 140/2026 धारा 20(बी), (आईआई), (सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।

मामले में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
BGN24 India news
सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ
शिव नाथ बघेल

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post