सीएम – मंत्रियों के काफिले में अब सिर्फ जरूरी गाडियां
खर्चों में कटौती और E v पर जोर
अधिकारी अब पूलिंग सिस्टम से आएंगे आफिस
नयी गाइडलाइन जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी खर्चो में कटौती करने और फिजूलखर्ची रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। वित्त विभाग ने इस संबध में नये आदेश जारी किये है। सरकार ने सभी विभागों को साफ निर्देश दिए हैं कि सिर्फ जरूरी कामों पर ही खर्च किया जाएं और अनावश्यक खर्चों को पुरी तरह रोका जाए।

सरकार का कहना है कि इससे सरकारी पैसो का सही उपयोग होगा और वित्तीय व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया है।
जारी निर्देश के मुताबिक मुख्यमंत्री मंत्री और निगम मंडल के अधिकारीयों के काफिले में अब सिर्फ जरूरी गाड़ियों का ही इस्तेमाल किया जाएगा। सरकार ने सरकारी संसाधनों का सीमित इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं।










