सरगुजा ओलंपिक में कोरिया का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 10 स्वर्ण समेत 26 पदकों की शानदार झड़ी,,,
संभागीय ब्यूरो चीफ शिव नाथ बघेल
बैकुंठपुर जिला कोरिया छत्तीसगढ़।।
कोरिया बैकुंठपुर दिनांक 23 मार्च 2026,सरगुजा ओलंपिक 2026 में कोरिया जिले के खिलाड़ियों ने ऐसा दमदार प्रदर्शन किया कि पूरा प्रदेश उनके हुनर का कायल हो गया। जिले के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 26 पदक जीतकर इतिहास रच दिया और कोरिया का नाम गौरव से ऊंचा कर दिया।



इस भव्य प्रतियोगिता का शुभारंभ विष्णु देव साय द्वारा किया गया, जहां अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फोगाट की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना कर दिया।
हर खेल में दिखा कोरिया का दबदबा
कोरिया के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन (अंडर-17 सिंगल्स व डबल्स बालिका), फुटबॉल सीनियर बालिका, वॉलीबॉल जूनियर बालिका, एथलेटिक्स (200 मीटर, 400 मीटर), रिले रेस और शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। मैदान से लेकर ट्रैक तक हर स्पर्धा में कोरिया के खिलाड़ी अव्वल नजर आए।
रजत और कांस्य में भी शानदार पकड़
रजत पदक 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, तीरंदाजी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और फुटबॉल में प्राप्त हुए, जबकि कांस्य पदक 400 मीटर, तीरंदाजी, रिले रेस, कबड्डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन में जीतकर खिलाड़ियों ने हर स्तर पर मजबूती दिखाई।

कलेक्टर का उत्साहवर्धन
कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कोरिया के युवाओं में अपार क्षमता है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं।
कोरिया जिले की यह उपलब्धि न सिर्फ खेल जगत में एक मिसाल बनी है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत भी साबित हो रही











