शहीद भगत सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन

देशभक्ति, शौर्य और पराक्रम के अद्वितीय प्रतीक भगत सिंह का जीवन सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा-श्री चौधरी

रायपुर, 28 सितम्बर 2026

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महान क्रांतिकारी और अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भगत सिंह देशभक्ति, शौर्य, साहस और पराक्रम के अद्वितीय प्रतीक हैं।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि भगत सिंह ने छोटी उम्र में ही देश की आजादी के लिए अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण और सर्वाेच्च बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।

उन्होंने कहा कि भगत सिंह के विचारों में राष्ट्र के प्रति अटूट प्रेम और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रबल भावना थी। उनका क्रांतिकारी जीवन आज भी युवाओं में देशभक्ति, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करता है।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर हम सभी उनके त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लें। उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रप्रेम आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

क्रमांकः 8853/सुनील त्रिपाठी/

  • टैग:
Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post