गांधी जयंती पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने मनेंद्रगढ़ में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया गया स्वच्छता दिवस, स्वच्छता और सेवा का दिया संदेश

रायपुर, 03 अक्टूबर 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज मनेन्द्रगढ़ के गांधी चौक स्थित स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के प्रभारी एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, पूर्व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले, कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े एवं जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

गांधी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन को किया याद
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने दोनों महान विभूतियों के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और जनसेवा के माध्यम से देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा की मिसाल कायम की। उनके जीवन और विचार आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को सम्मान देने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गांधी जयंती का विशेष महत्व है। सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता का दिया संदेश
गांधी जयंती के अवसर पर सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत स्वच्छता दिवस के रूप में भी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, अपर कलेक्टर नम्रता डोगरे, एसडीएम लिंगराज सिदार, विजयेंद्र सारथी सहित तहसीलदार, पार्षदगढ़, जनप्रतिनिधि एवं समस्त जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

क्रमांक- 9139/ओम

  • टैग:
  • कृषि मंत्री रामविचार नेताम

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post