रायगढ़ सेल स्पॉट से 14 लाख के मोबाईल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

रायगढ़ सेल स्पॉट से 14 लाख के मोबाईल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

9 मार्च की रात गोपी टॉकीज के पास सेल स्पॉट मोबाइल दुकान से हुई थी चोरी आरोपी ने कबूला गुनाह
जनवरी महा मे भी एक और मोबाइल दुकान से किया था चोरी
चोरी बीती 09 मार्च की रात की है,

जब लक्ष्मीपुर निवासी मोहम्मद फारुक की दुकान ‘सेल स्पॉट’ के शटर बंद होने के बाद चोर ने सेंधमारी की। शातिर आरोपी आकाश चौहान ने दुकान के पीछे निर्माणाधीन हिस्से में लगी लोहे की सीढ़ी का सहारा लिया और दूसरी मंजिल के दरवाजे का लॉक तोड़कर भीतर दाखिल हुआ। उसने काउंटर और शोकेस में रखे कीमती 16 नग आईफोन और नकदी समेटी और उसी रास्ते से फरार हो गया। अगले दिन सुबह जब संचालक ने दुकान खोली, तब इस बड़ी चोरी का खुलासा हुआ।

चोरी की गुत्थी को सुलझाने में एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में एएसपी अनिल सोनी, अनिल विश्वकर्मा और सीएसपी मयंक मिश्रा की रणनीतिक भूमिका रही। मैदानी स्तर पर कोतवाली प्रभारी सुखनंदन पटेल, साइबर प्रभारी विजय चेलक और उनकी टीम ने महज कुछ ही दिनों में आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। एसएसपी ने साफ संदेश दिया है कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराध करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post

छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री भटगांव विधायक, लक्ष्मी राजवाड़े एवं वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के प्रयासों से मां गढवतीया देवी धाम में श्रद्धालुओं के अर्थव्यवस्था को देखते हुए नैवरात्र से पहले 50 लाख रुपए कि लागत का कार्य निर्माण हुआ चालू,,,