रायगढ़ जिले में मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण, 2100 एचएलबी में शत-प्रतिशत सर्वेक्षण संपन्न

रायगढ़ जिले में मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण, 2100 एचएलबी में शत-प्रतिशत सर्वेक्षण संपन्न

रायगढ़, 26 मई 2026। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत 1 मई से 30 मई तक संचालित मकान सूचीकरण कार्य में रायगढ़ जिले ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले के सभी 18 चार्ज अंतर्गत 2100 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में मकान सूचीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।

कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी के निर्देशन में जिले के सभी चार्ज अधिकारियों, सुपरवाइजरों, प्रगणकों एवं जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों द्वारा यह कार्य सफलतापूर्वक संपादित किया गया।

मकान सूचीकरण अभियान के तहत जिले के समस्त वार्डों एवं मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर मकानों, परिवारों तथा उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी का सर्वेक्षण एवं संकलन किया गया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य क्षेत्र की अद्यतन एवं प्रमाणिक जानकारी तैयार करना है, जिससे आगामी जनगणना कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से संपादित किया जा सके।

जिला प्रशासन के अनुसार नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निर्धारित समय-सीमा में गंभीरता, जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ कार्य किया। प्रशासन ने जनगणना कार्य में आम नागरिकों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया है।

प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में सभी चार्ज में संकलित आंकड़ों का सत्यापन कार्य प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा अपने-अपने एचएलबी में किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 30 मई रात्रि 12 बजे तक पूर्ण की जाएगी, जिसके बाद आवश्यक अभिलेख एवं प्रतिवेदन तैयार किए जाएंगे।

विशाल सिंह राजपूत
राष्ट्रीय प्रवक्ता
बीजीएन 24 इंडिया न्यूज़

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश