“रामलीला मैदान में शिक्षकों का महासैलाब: टेट अनिवार्यता के खिलाफ TFI का ऐतिहासिक हुंकार, छत्तीसगढ़ से हजारों शिक्षक शामिल
रायगढ़। बी जी एन 24 इंडिया टेट अनिवार्यता के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) द्वारा 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ऐतिहासिक आंदोलन में देशभर से आए शिक्षकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस आंदोलन ने शिक्षकों की एकजुटता और संघर्ष की ताकत को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से प्रदर्शित किया।
छत्तीसगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व में हजारों शिक्षक इस आंदोलन में शामिल हुए। बड़ी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि टेट अनिवार्यता के मुद्दे पर शिक्षक समाज पूरी तरह एकजुट है और अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार है।

आंदोलन को संबोधित करते हुए TFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्रा शर्मा ने कहा कि टेट अनिवार्यता का निर्णय लाखों शिक्षकों के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार से इस फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और उग्र एवं व्यापक रूप दिया जाएगा।,
आंदोलन में डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल जी मुख्य अतिथि की भूमिका में थे, उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा कर, इस समस्या का समाधान करेंगे और हर परिस्थिति में शिक्षकों के साथ न्याय करेंगे, और जरूरत पड़ने पर उनके हक के लिए आवाज भी बुलंद करेंगे

प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के शिक्षक अपने हक की लड़ाई में पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से एकजुट रहकर इस संघर्ष को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़, जोश और एकजुटता ने यह साबित कर दिया कि यह आंदोलन केवल विरोध नहीं, बल्कि शिक्षकों के अधिकारों की निर्णायक लड़ाई का आगाज़ है। इस आंदोलन में प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर प्रदेश संयोजक मनीष मिश्रा, प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन, बसंत कौशिक, शेषनाथ पांडे, रंजीत बनर्जी, इंद्रजीत शर्मा, रायगढ़ जिला संयोजक सी. पी. डनसेना, ब्लॉक संयोजक मनोज कुमार भारद्वाज, रामचरण साहू , डोलनारायण चौहान, राम कुमार खूँटे, विजय कुमार सिदार, किरतन लाल, संजय कुमार, रवि पटेल, प्रदीप नायक, चक्रधर पटेल, कुमार पटेल, राकेश कुमार पैंकरा, महेश्वर नाग, कृष्णा कुमार राठिया, हरि खूंटे, महेश्वर नाग, पंकज पटनायक सहित सैकड़ो शिक्षक शामिल हुए।

रायगढ़ जिले के शिक्षक सी पी (राहुल) डनसेना के प्रतिनिधित्व में दिल्ली पहुंचे और बढ़-चढ़कर आंदोलन में भूमिका निभाए, और रायगढ़ जिले से विशेष सहयोग आशीष रंगारी एवं राजकमल पटेल की रही।
विशाल सिंह राजपूत
प्रदेश प्रवक्ता/ब्यूरो चीफ
बी जी एन 24 इंडिया
रायगढ़ (छ. ग.)











