अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

विदेशी मदिरा और महुआ शराब जब्त, आरोपियों को भेजा गया जेल

रायगढ़, 13 मई 2026।
कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर 10 एवं 11 मई को रायगढ़ शहर और खरसिया क्षेत्र में दबिश देकर विदेशी मदिरा एवं अवैध महुआ शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आबकारी वृत्त रायगढ़ (शहर) की टीम ने गांधीनगर थाना-जूटमिल निवासी अघनमति महिलांगे के कब्जे से 48 पाव गोवा स्पेशल व्हिस्की बरामद की। जब्त शराब की मात्रा 8.280 बल्क लीटर बताई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 5 हजार 520 रुपये आंकी गई है।

वहीं आबकारी वृत्त खरसिया की टीम ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए रतन महका निवासी तुलसीराम साहू के कब्जे से 10 लीटर तथा घघरा निवासी बोटलाल सारथी के पास से 11 लीटर महुआ शराब जब्त की। दोनों मामलों में जब्त शराब की कुल कीमत 4 हजार 200 रुपये बताई गई है।

आबकारी विभाग ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया।

आबकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

विशाल सिंह राजपूत
बीजीएन 24 इंडिया
राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जिला ब्यूरोचीफ
7828630900

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post