अंबिकापुर राम मंदिर के समीप सकरी गली के अन्दर अंबिकापुर नगर के मध्य में प्लास्टिक,
BGN24 India news
सरगुजा संभागीय ब्यूरो
शिव नाथ बघेल
मो.न.-9977901194
गैस सिलेंडर एवं पटाखे रखे गए थे गोदाम की तरह उपयोग में लाया जा रहा उसमें भीषण आग लग जाने से आसपास के रहवासी भी घरों से बाहर निकल कर भयाक्रान्त हैं ।


क्या ज्वलनशी पदार्थ,सामग्रियों को रखने की वैधानिक परिस्थितियों की जानकारी नहीं है। क्या अनुमति जिला प्रशासन के द्वारा दी गई थी
और यदि नहीं तो इस तरह जलनशील सामग्रियों को विधि विरुद्ध रख कर एक बड़ा जोखिम उठाया गया, जो किसी भी हाल में जानलेवा एवं जानमाल के खतरे से खाली नहीं ।
शहर के मध्य में सकरी गली के अंदर सामग्री रखी गई थी जहां अग्निशामक वाहन भी प्रभावी ढंग से नहीं पहुँच पा रही है भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

प्रमोद पांडेय प्रताप पांडेय और घटना स्थल के पड़ोसी रहवासी अनहोनी के भय से अपने घरों से बाहर निकलकर कर सुरक्षित हैं
लेकिन घरों में आग ना लग जाय इसकी आशंका बनी हुई है ।
प्रशासन के लोग भीषण आग पर काबू पाने और जान माल की सुरक्षा के सभी उपाय किये जा रहे हैं











