11 अप्रैल 2026 को महात्मा ज्योतिबा राव फुले का जन्म जयंती के अवसर पर कोडागाँव में महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं सावित्रीबाई फुले चौक का स्थापना व नामकरण
कोडागाँव :- 11 अप्रैल 2026 दिन शनिवार समय 7:00 बजे दैनिक सब्जी पसारा कनेरा रोड कोडागाँव में सर्व अनुसूचित जाति वर्ग/ जनजाति /पिछड़ा वर्ग एवं धार्मिक अल्पसंख्यक समाज जिला कोंडागांव के द्वारा महान समाज सुधारक एवं सम्मान शिक्षा की जोत जलाने वाले महात्मा ज्योतिबा राव फूले जी का जन्म 11 अप्रैल 1827 के शुभ अवसर पर कोंडागांव नगर के मुख्य चौराहा पर 11 अप्रैल 2026 को सर्व समाज एवं सर्व अनुसूचित जाति वर्ग के जिला अध्यक्ष धंसराज टंडन के अध्यक्षता व नेतृत्व में महात्मा ज्योतिबा राव फुले का जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जयंती के अवसर पर उपस्थित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए उनके जीवन संघर्ष को याद करते हुए अपने विचारों से कहा महात्मा ज्योतिबा फुले का भारतीय समाज में सामाजिक क्रांति का एक सशक्त अध्याय है वे केवल एक समाज सुधारक ही नहीं बल्कि दलित, पिछड़ों और करोड़ों महिलाओं के अधिकारों के महान योद्धा थे उनका पूरा जीवन अन्याय , भेदभाव और अज्ञानता के विरुद्ध संघर्ष में बीता है आज पूरा विश्व महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म जयंती माना रहा है और उनके संघर्ष और विचारों को आत्मसात कर रही है साथ ही महात्मा ज्योतिबा राव फुले की धर्मपत्नी


भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले जो बालिकाओं को शिक्षित करने हेतु 1848 में एक विद्यालय की स्थापना भी की थी माता सावित्रीबाई फुले महान समाज सुधारक थी उन्हें दलित एवं नारी शिक्षा के आंदोलन के जनक के रूप में जाना जाता है
आज उनके जन्म जयंती के अवसर पर सर्व अनुसूचित जाति वर्ग, जनजाति ,पिछड़ा वर्ग एवं धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के पदाधिकारी ने उनके याद में महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले चौक का स्थापना एवं नामकरण किया गया है जो आने वाली

भविष्य इस चौक इस चौराहा में महान सामाजिक न्याय के योद्धा महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं सावित्रीबाई फुले से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेंगे इस अवसर पर, वरिष्ठ पदाधिकारी सी एल मेश्राम, प्रेम सिंह नाग एम डी बघेल पी एल ठाकरे, रमाकांत महाजन बजरंग कुलदीप प्रदीप सागर बुद्धू राम नाग ,मंसाराम, चवन वर्मा, तरुण नाग, श्रीमती पटेल, लख राज टंडन, श्री पाटिल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संभागीय ब्यूरो चीफ
गणेश मानिकपुरी
बी जी एन 24 इंडिया
कोंडागांव ( छ. ग.)











