स्लग ..होली त्योहार को लेकर एसपी धमतरी के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी
रिपोर्टर … रिजवान मेमन
लोकेशन.. धमतरी
एकंर…होली त्यौहार के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने, गुंडा-बदमाशों के मन में भय तथा आमजन में सुरक्षा की भावना स्थापित करने हेतु आज धमतरी जिला मुख्यालय एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया….

फ्लैग मार्च रक्षित केंद्र धमतरी से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों – लक्ष्मी निवास, अंबेडकर चौक, रत्नाबांधा, मुजगहन, मकई चौक, सिहावा चौक, बस स्टैंड, अर्जुनी मोड़ होते हुए नहरनाका चौक से विंध्यवासिनी मंदिर के सामने सम्पन्न हुआ मार्च के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया एवं असामाजिक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी दी गई मकई चौक से सदर बाजार होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर तक पुलिस बल द्वारा अनुशासित एवं सघन पैदल मार्च निकालकर आमजन में सुरक्षा का विश्वास एवं असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया गया
मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश

अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, चाकूबाज,शराबखोरी एवं किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर पैनी निगरानी रखी जा रही है
त्योहार को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने हेतु पुलिस पूर्णतः अलर्ट मोड पर है।
शहर में जगह-जगह सीसीटीवी निगरानी, रैंडम चेकिंग, पेट्रोलिंग एवं गश्ती दल की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी कर संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही होटल, ढाबा एवं लॉज की सतत जांच की जा रही है……
बाईट .. श्रीमति इंदिरा देहारी अपर कलेक्टर धमतरी
बाईट.. शैलेश पांडेय ए एस पी











