हेल्थ सिस्टम पर प्रशासन सख्त: लोईंग–पुसौर में औचक निरीक्षण, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी पर जोर

हेल्थ सिस्टम पर प्रशासन सख्त: लोईंग–पुसौर में औचक निरीक्षण, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी पर जोर

रायगढ़, 24 अप्रैल 2026। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से स्वास्थ्य अमले ने लोईंग और पुसौर विकासखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. बी.पी. पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंजना पैंकरा एवं डॉ. कल्याणी पटेल की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान अस्पतालों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की देखभाल, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और टीकाकरण अभियान को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोईंग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनोरा और जामगांव सहित पुसौर क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र औरदा, कुसमुरा और कोड़ातरई का निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने निर्देश दिए कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, उपचार और पोषण परामर्श सुनिश्चित किया जाए। साथ ही एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी के निर्देश भी दिए गए। प्रत्येक माह की 25 तारीख को संभावित प्रसव तिथि वाली महिलाओं की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कर उन्हें संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने को कहा गया।

इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पोर्टल एंट्री, एचपीवी टीकाकरण, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, रिपोर्टिंग और मॉनिटरिंग की भी गहन समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मनोज बेरीवाल
सिटी रिपोर्टर
रायगढ़ छ. ग.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post