सेवा की कहानी : पीएम सूर्य घर योजना से बिजली खर्च में राहत, सौर ऊर्जा बनी बचत का आधार

नंदलाल सिंह के बिजली बिल में आई राहत, केंद्र और राज्य से मिली 1.08 लाख रूपये की सहायता

रायपुर, 04 अक्टूबर 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संचालित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को सौर ऊर्जा अपनाने और बिजली खर्च घटाने का अवसर दे रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की ओर से मिल रही अतिरिक्त सहायता से योजना का लाभ लेना आसान हुआ है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सूरजपुर जिले के ग्राम खोरमा निवासी नंदलाल सिंह की कहानी योजना से मिली आर्थिक राहत को दर्शाती है।

जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत खोरमा के निवासी नंदलाल सिंह ने मार्च 2026 में अपने घर की छत पर तीन किलोवॉट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया। उन्होंने बताया कि पहले उनके घर का बिजली बिल लगभग तीन से चार हजार रुपये आता था। सोलर पैनल लगने के बाद अब बिल घटकर करीब 500 से 600 रुपये रह गया है। कभी-कभी बिल शून्य भी आता है। बिजली खर्च में आई कमी से परिवार को आर्थिक राहत मिली है।

नंदलाल सिंह ने बताया कि सोलर संयंत्र स्थापित कराने के लिए उन्हें बैंक से ऋण की सुविधा मिली। इसके साथ ही केंद्र सरकार से 78 हजार रूपये और राज्य सरकार से ₹30 हजार की सब्सिडी प्राप्त हुई। कुल 1 लाख 8 हजार रूपये की सहायता से उनके लिए सौर संयंत्र लगाना आसान हुआ।

अब उनके घर की छत बिजली उत्पादन का माध्यम बन गई है। बिजली बिल में बचत से परिवार की अन्य जरूरतों के लिए राशि उपलब्ध हो रही है। नंदलाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य नागरिकों से योजना की जानकारी लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामने आई यह सेवा की कहानी बताती है कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और केंद्र तथा राज्य सरकार की सहायता से परिवार सौर ऊर्जा अपना सकते हैं और अपने बिजली खर्च में राहत पा सकते हैं।

9199/ दानेश्वरी 

  • टैग:
Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post