सूरजपुर के गोंडवाना भवन, ननदगिरी में आयोजित आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण शिविर सामाजिक सरोकार और जनहित की राजनीति का सुंदर संगम रहा

सूरजपुर के गोंडवाना भवन, ननदगिरी में आयोजित आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण शिविर सामाजिक सरोकार और जनहित की राजनीति का सुंदर संगम रहा

लोकेशन-सुरज पुर
दिनांक _10/4/2026
सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ
*शिव नाथ बघेल
मो.न.9977901194

सुरज पुर -इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और समग्र सशक्तिकरण को लेकर सार्थक संवाद हुआ।

समाज की परंपरा, संस्कृति और अस्मिता को सुरक्षित रखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा हमेशा से सामाजिक न्याय, समानता और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने की रही है।

इसी भावना के साथ यह शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक, संगठित और सशक्त बनाने की एक पहल साबित हुआ।

इस अवसर पर
अमरजीत भगत जी,
प्रेमसाय सिंह टेकाम जी,
भानु प्रताप सिंह जी,
पारसनाथ रजवाड़े जी,
आदितेश्वर सिंह देव जी,
शशि सिंह जी,
एवं संतोष पावले जी की विशेष उपस्थिति रही।

हमारा उद्देश्य स्पष्ट है—समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना, आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें विकास की मुख्यधारा में सशक्त रूप से स्थापित करना। यही सामाजिक सेवा और जनहित की राजनीति का सच्चा मार्ग है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post