सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘सही दवा, शुद्ध आहार’ अभियान की शुरुआत, 15 दिनों तक चलेगी सघन जांच

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘सही दवा, शुद्ध आहार’ अभियान की शुरुआत, 15 दिनों तक चलेगी सघन जांच

बीजीएन 24 इंडिया
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 अप्रैल 2026।
जन स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर जिले में 27 अप्रैल से 11 मई तक विशेष पन्द्रह दिवसीय जांच अभियान शुरू किया गया है। ‘सही दवा, शुद्ध आहार – यही है छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम पर आधारित इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं और मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।


कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशन में इस महाअभियान को प्रभावी बनाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। अभियान के पहले ही दिन सारंगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जांच कार्रवाई की गई।
जांच टीम ने ठेले-गुमटी, होटल, कोल्ड ड्रिंक सेंटर और किराना दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कुछ स्थानों पर अखाद्य रंग से बनी जलेबी और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया।
अधिकारियों ने बिना पंजीयन संचालित दुकानों को तत्काल पंजीयन कराने के निर्देश दिए, साथ ही व्यापारियों को स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। आम नागरिकों को भी जागरूक करते हुए अपील की गई कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और वैधता की जांच अवश्य करें।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की मिलावट या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं गड़बड़ी नजर आए तो तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

मनोज बेरीवाल
सिटी रिपोर्टर
रायगढ़ छ. ग.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post