सारंगढ़-बिलाईगढ़ पी एम आशा योजना से किसानों को मिल रहा समर्थन मूल्य का लाभ

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पी एम आशा योजना से किसानों को मिल रहा समर्थन मूल्य का लाभ

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 अप्रैल 2026/प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएम आशा) योजना के तहत बरमकेला सहकारी सेवा समिति में सरसों (सीजी-2 वैरायटी) की खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य अभिलाषा नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत किया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव उपस्थित थे।बरमकेला क्षेत्र में रबी सीजन के दौरान बड़े पैमाने पर सरसों की खेती की जाती है। इस वर्ष लगभग 800 एकड़ से अधिक क्षेत्र में किसानों ने सरसों की फसल ली है। शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 6200 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है।


ग्राम झाबड़ के किसान रामकुमार नायक ने बताया कि उन्होंने इस रबी सीजन में 10 एकड़ जमीन में सरसों की खेती की है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एमएसपी पर खरीदी शुरू होने से उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है। किसान ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया। क्षेत्र में सरसों के साथ-साथ चना और मसूर की भी खेती की जाती है, लेकिन बरमकेला ब्लॉक में सरसों का रकबा अधिक है। औसतन प्रति हेक्टेयर लगभग 5 क्विंटल उत्पादन हो रहा है। मंडी में कुल मिलाकर लगभग 6200 क्विंटल सरसों की खरीदी की जा रही है। यह खरीदी जिले की विभिन्न प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों—दानसरा, अमझर, नवरंगपुर, सहसपुर, बरमकेला, गोबरसिंघा, बार और भटगांव के माध्यम से की जा रही है।सरकार की इस पहल से क्षेत्र के किसानों में उत्साह है और उन्हें उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है।

विशाल सिंह राजपूत
प्रदेश प्रवक्ता/ब्यूरो चीफ
बी जी एन 24 इंडिया
रायगढ़ (छ. ग.)

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post