सही दवा, शुद्ध आहार अभियान की शुरुआत, डेयरियों पर ताबड़तोड़ जांच

सही दवा, शुद्ध आहार अभियान की शुरुआत, डेयरियों पर ताबड़तोड़ जांच

बीजीएन 24 इंडिया
रायगढ़, 27 अप्रैल 2026। जिले में मिलावटखोरी और नकली दवाओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए “सही दवा, शुद्ध आहार–यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान की शुरुआत कर दी है। यह अभियान 27 अप्रैल से 11 मई तक संचालित किया जाएगा।


अभियान के पहले ही दिन सुबह 7 बजे जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने रायगढ़ शहर की विभिन्न डेयरियों पर औचक निरीक्षण किया। एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, तहसीलदार शिव कुमार डनसेना और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम की मौजूदगी में जगदीश डेयरी, संतोष डेयरी और विकास डेयरी एंड स्वीट्स से दूध, दही, पनीर और खोवा के सैंपल लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री और दवाएं उपलब्ध कराना है, साथ ही लोगों को स्वच्छ और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना भी है।
जिला प्रशासन ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आगे भी नियमित निरीक्षण कर मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन की अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल एवं नमूना सहायक सुमन अग्रवाल उपस्थित रहीं।

विशाल सिंह राजपूत
बीजीएन 24 इंडिया
राष्ट्रीय प्रवक्ता
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़(छ. ग.)

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश