शासन-प्रशासन जन शिक्षक का सहयोग कर रहे हैं?अवैध कब्जा बचाने में लगे, दो साल की कार्य अवधि वाले छह साल से जमे; फर्जी पट्टा और अवैध जमीन कारोबार पर भी मौन

शासन-प्रशासन जन शिक्षक का सहयोग कर रहे हैं?अवैध कब्जा बचाने में लगे, दो साल की कार्य अवधि वाले छह साल से जमे; फर्जी पट्टा और अवैध जमीन कारोबार पर भी मौन

सूरजपुर/ओड़गी: ग्राम पंचायत अंबिकापुर में शासकीय जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे का मामला गरमा गया है। आरोप है कि शिक्षक पद पर रहते हुए रामेश्वर प्रसाद जायसवाल एवं कालिका प्रसाद जायसवाल ने शासकीय भूमि पर फर्जी तरीके से पट्टा बनवाकर कब्जा कर लिया है।

मुख्य आरोप:

  1. सीमांकन नहीं: खसरा नं. 761, 762, 763, 764 की शासकीय भूमि का तत्काल सीमांकन कराने की मांग लंबित है।
  2. जबरन कब्जा: आरोपियों ने शासकीय भूमि पर बलपूर्वक कब्जा कर रखा है।
  3. रास्ता बंद: गांव का 50-100 साल पुराना निस्तारी आम रास्ता बंद कर दिया गया है।
  4. कार्य अवधि पूरी, फिर भी जमे: शिकायत में कहा गया है कि संबंधित जन शिक्षक की कार्य अवधि दो साल की थी, लेकिन वे छह वर्ष से लगातार पद पर बने हुए हैं। आरोप है कि शासन और प्रशासन इन्हें बचाने में सहयोग कर रहे हैं।
  5. फर्जी पट्टा: शिक्षक पद पर रहते हुए शासकीय भूमि पर फर्जीवाड़ा कर पट्टा बनवाने का आरोप है। विभागीय जांच और दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई है।
  6. अन्य कब्जे: इनके द्वारा अन्य स्थानों पर भी अवैध कब्जे किए गए हैं।

शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं:
प्रार्थी तुलसीराम जायसवाल, मो.नं. 9165730370 के अनुसार अवैध कब्जा हटवाने के लिए “सुशासन तिहार” और SDM भैयाथान को 28/04/2026 को आवेदन दिया गया था। आवेदन के साथ पट्टा निरस्त आदेश की छायाप्रति भी लगाई गई थी। मगर आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।

ग्रामीणों का आरोप है कि जन शिक्षक द्वारा अवैध कारोबार, जमीन का फर्जी पट्टा बनवाना और अवैध कब्जे जैसे काम किए जा रहे हैं, फिर भी प्रशासन चुप है। ग्रामीणों ने जनहित में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
BGN 24 इंडिया न्यूज़
सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ
शिव नाथ बघेल

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश