शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 95 वें बलिदान दिवस पर भगत सिंह चौक पर हुई विशाल श्रद्धांजलि सभा
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने सभी को बांधी पीली पगड़ी
तेलीबांधा तालाब से भगत सिंह चौक तक निकली शहीद दिवस पदयात्रा
रायपुर, दिनांक 23 मार्च 2026
शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के 95 वें बलिदान दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित शहीद भगत सिंह चौक में छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के तत्वावधान में सर्व समाज श्रद्धांजलि सभा का भव्य एवं भावपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग, जनप्रतिनिधि, युवा एवं नागरिक उपस्थित होकर वीर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा उपस्थित सभी देशभक्त नागरिकों को पीली पगड़ी बांधी गई, जो त्याग, बलिदान और देशभक्ति का प्रतीक है। आयोजकों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल रहा और उपस्थित जनसमूह ने वीर शहीदों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, विधायक सुनील सोनी, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, नगर निगम एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, अवतार सिंह बागल, सचिन मेघानी, नगर निगम जोन 4 की जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी एवं कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह,खालसा शिक्षण समिति के अध्यक्ष सरदार राजवंत सिंह गरेवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
खालसा शिक्षण समिति के अध्यक्ष सरदार राजवंत सिंह गरेवाल
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा के नेतृत्व में हरकिशन सिंह राजपूत, नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला, कुलवंत सिंह खालसा, मनजीत सिंह भाटिया, स्वर्णपाल सिंह चावला, जागीर सिंह बावा, देवेंद्र सिंह चावला, रणजीत सिंह खनूजा, अमृत सिंह सूर, जसप्रीत सिंह चावला, इंदर पाल सिंह गांधी, गुरमीत सिंह छाबड़ा एवं मानवेंद्र सिंह डडियाला सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर केंद्र सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय के अधीन कार्यरत संस्था माय भारत के राज्य निदेशक अर्पित तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने तेलीबांधा तालाब से शहीद दिवस पदयात्रा निकालते हुए रैली के रूप में भगत सिंह चौक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह पदयात्रा देशभक्ति एवं युवाओं की जागरूकता का प्रतीक बनी।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन द्वारा फल वितरण भी किया गया, जिसमें उपस्थित नागरिकों एवं जरूरतमंदों को प्रसाद स्वरूप फल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के मोनू सलूजा एवं महिला विंग की अध्यक्ष श्वेता कौर के नेतृत्व में उनकी टीम ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, देशभक्त युवक-युवतियां, नागरिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।











