वन विभाग और वाइल्ड लाइफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेंदूआ खाल की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कोंडागांव,

वन विभाग और वाइल्ड लाइफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेंदूआ खाल की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 मार्च 2026 को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी रायपुर और वनमंडल केशकाल की टीम ने संयुक्त रूप से फरसगांव क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपियों द्वारा तेंदुआ खाल बेचने की कोशिश की जा रही थी।

वन विभाग की टीम ने पहले सौदेबाजी कर खाल मंगवाई, जिसके बाद मोटरसाइकिल और ईको वाहन से पहुंचे आरोपियों को मौके पर रंगे हाथ पकड़ लिया गया। कार्रवाई के दौरान तेंदूआ की खाल जब्त की गई, जिसकी लंबाई करीब 195 सेमी और चौड़ाई 45 सेमी बताई गई है।

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने करीब 7 माह पहले भरमार बंदूक से शिकार कर टेंडुआ की हत्या की थी। इसके बाद खाल को बेचने की योजना बनाई जा रही थी।

वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही, मुख्य आरोपी के पास से एक भरमार बंदूक भी बरामद की गई है।

🔴 वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, टेंडुआ खाल तस्करी मामले में टीम की सक्रिय भूमिका

वनमंडल केशकाल में तेंदुआ खाल तस्करी मामले में की गई कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने अहम भूमिका निभाई। इस पूरी कार्रवाई को वनमंडलाधिकारी श्रीमती दिव्या गौतम (भा.व.से.) के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। इस अभियान में राज्य स्तरीय टीम के साथ-साथ उप वनमंडलाधिकारी फरसगांव श्री एन.के. सिन्हा तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी फरसगांव श्री आर.एस. यादव के नेतृत्व में वन अमले की संयुक्त टीम सक्रिय रही।कार्रवाई के दौरान वन विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—श्री शिवनाथ सेटिया (उप वनक्षेत्र अधिकारी), श्री मोहन लाल नाग (वनपाल), श्री गजेंद्र नाइक (वनपाल), श्री द्वारिका प्रसाद नायक (वनपाल), श्री डोमार सिंह नेताम (वनपाल), श्री गुदराम मरकाम (वनपाल), श्री खवेश्वर दीवान (वनरक्षक), श्री तेनासिंह भोयर (वनरक्षक), श्री नागेश्वर गढ़पाले (वनरक्षक), श्री किशोर कुमार भुआर्य (वनरक्षक), श्री सूरज नेताम (वनरक्षक), श्री आदित्य वर्मा (वनरक्षक) एवं श्री भुनेश्वर पाण्डे (वनरक्षक) शामिल रहे।

इस पूरी कार्रवाई में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

Share it :
छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री भटगांव विधायक, लक्ष्मी राजवाड़े एवं वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के प्रयासों से मां गढवतीया देवी धाम में श्रद्धालुओं के अर्थव्यवस्था को देखते हुए नैवरात्र से पहले 50 लाख रुपए कि लागत का कार्य निर्माण हुआ चालू,,,
छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री भटगांव विधायक, लक्ष्मी राजवाड़े एवं वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के प्रयासों से मां गढवतीया देवी धाम में श्रद्धालुओं के अर्थव्यवस्था को देखते हुए नैवरात्र से पहले 50 लाख रुपए कि लागत का कार्य निर्माण हुआ चालू,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश