लॉटरी वाली कुर्सी अब ‘कन्फर्म’: बैकुंठपुर की ‘सियासी जंग’ में नविता शिवहरे की महाजीत, हाईकोर्ट ने विरोधियों के मंसूबों पर फेरा पानी !
BGN24 India news
सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ
शिव नाथ बघेल
मो.न.-9977901194
कोरिया/ बैकुंठपुर__दिनांक 11 अप्रैल 2026, नगरपालिका परिषद बैकुंठपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि, कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर की नगरपालिका परिषद का आम चुनाव वर्ष 2021 माह दिसंबर में संपन्न हुआ था जिसमें विजयी पार्षदों के द्वारा दिनांक 01/ 01/ 2022 को नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव चुनाव अधिकारी के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।। जिसमें दोनों अभ्यार्थियों को समान मत प्राप्त होने पर दोनों अभ्यर्थियों एवं सभी पार्षदों की सहमति से लॉटरी द्वारा निर्णय कर,नविता शैलेश शिवहरे जी को निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया गया था।

।संपूर्ण प्रक्रिया में पूर्ण सहमती देने तथा अपना हस्ताक्षर अंकित करने के पश्चात पराजित अभ्यर्थी, साधना जायसवाल द्वारा जिला न्यायालय बैकुंठपुर में चुनाव याचिका प्रस्तुत की गई 3 वर्षों तक न्यायालय में सभी प्रक्रियाओं जैसे मत पेटी का निरीक्षण दोनो पक्षो के साक्ष्यो का परीक्षण आदि के पश्चात प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय द्वारा दिनांक 07/05/2025 को साधना जायसवाल जी की चुनाव याचिका खारिज कर दी गई।। जिसके पश्चात पुनः साधना जायसवाल के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ मे जिला न्यायालय के आदेश के विरुद्ध अपील सी आर नंबर ,149, 2025 प्रस्तुत की गई जिसके विचारण एवं विद्वान अधिवक्ताओं के तर्क सुनने के पश्चात माननीय न्यायाधिपति द्वारा दिनांक 23 02 2026 को निर्णय सुरक्षित कर दिया गया।। तथा दिनांक 10/04/2026 को घोषित निर्णय के अनुसार माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय के निर्णय को पूर्ववत रखते हुए,,साधना जायसवाल जी की अपील को निरस्त कर दिया गया।।

माननीय न्यायालय का उक्त निर्णय प्रशंसनिय एवं स्वागतयोग्य है जिससे आमजन में भी न्यायालयो की निष्पक्षता एवं न्याय के प्रति आस्था बलवती हुई है।। सत्यमेव जयते यतोधर्म ततोजय
संपूर्ण प्रकरण में विद्वान एवम् वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष गुप्ता जी तथा माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर में सर्व, चंद्रेश श्रीवास्तव जी एवं शशांक गुप्ता के द्वारा पैरवी मे संपन्न हुई। जिसके पश्चात भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे के द्वारा सभी के प्रति आभार जताया।।











