रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी,संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम”श्रीनाथ भोगल बनाए गए जिला सचिव,,,,

रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी,संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम”
श्रीनाथ भोगल बनाए गए जिला सचिव,,,,

BGN24 India news
सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ
शिव नाथ बघेल
मो.न.-9977901194

रायपुर, दिनांक 25 अप्रैल 2026 रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से श्री श्रीनाथ भोगल को जिला सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह निर्णय संगठन के विस्तार, मजबूती और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्रीनाथ भोगल लंबे समय से पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहकर निरंतर कार्य करते आए हैं। उनकी सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त जिला सचिव श्रीनाथ भोगल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना मेरी प्राथमिकता होगी।”
उन्होंने आगे कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।


रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीनाथ भोगल को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post