रायगढ़ में 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, 8 विद्यार्थियों ने बनाई टॉप-10 में जगह

रायगढ़ में 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, 8 विद्यार्थियों ने बनाई टॉप-10 में जगह

बीजीएन 24 इंडिया न्यूज़
रायगढ़, 29 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष रायगढ़ जिले के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

जिले में कक्षा 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 83.45 प्रतिशत तथा कक्षा 10वीं का परिणाम 80.06 प्रतिशत रहा। वहीं प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में रायगढ़ के कुल 8 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है।

कक्षा 10वीं की मेरिट सूची में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल महलोई (पुसौर) की गिरिजा प्रधान ने 590 अंक (98.33 प्रतिशत) के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल, घरघोड़ा के अहसान अली ने 587 अंक (97.83 प्रतिशत) के साथ आठवां स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार कक्षा 12वीं की मेरिट सूची में जिले के 6 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल छाल के कृष महंत ने 489 अंक (97.80 प्रतिशत) के साथ टॉप-3 में स्थान बनाया। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल महापल्ली के लोकनाथ मेहर ने 486 अंक (97.20 प्रतिशत) के साथ टॉप-6 में स्थान प्राप्त किया। महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल नंदेली की शीतल साहू ने 484 अंक (96.80 प्रतिशत) के साथ टॉप-8 में स्थान बनाया। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल तरकेला की बबीता पटेल और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल खरसिया की लिसिका वर्मा ने 483-483 अंक (96.60 प्रतिशत) के साथ टॉप-9 में स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रज्ञा हायर सेकेंडरी स्कूल सोंडका की अंजली झा ने 482 अंक (96.40 प्रतिशत) के साथ टॉप-10 में जगह बनाई।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कक्षा 12वीं में 8,969 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ था, जिनमें से 7,390 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं कक्षा 10वीं में 12,238 विद्यार्थियों में से 9,526 विद्यार्थी सफल रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विशाल सिंह राजपूत
बीजीएन 24 इंडिया
राष्ट्रीय प्रवक्ता
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़(छ. ग.)

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post