रामानुजगंज पुलिस द्वारा यातायात चेकिंग दौरान 537 शराबी चालको समेत कुल 7970 पर चलानी कार्यवाही।

बलरामपुर-
रामानुजगंज पुलिस द्वारा यातायात चेकिंग दौरान 537 शराबी चालको समेत कुल 7970 पर चलानी कार्यवाही।

प्रथम तिमाही में 537 शराबी, 2023 बिना हेल्मेट, 1659 सीट बेल्ट समेत कुल 7970 पर कार्यवाही

बलरामपुर पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रथम तिमाही में की ताबड़तोड़ कार्यवाही धरे गये 537 शराबी चालक ।

     पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा, रेंज सरगुजा के निर्देषन में इकाई में सड़क दुर्घटना पर प्रभावी अंकुष लगाने व दुर्घटना दर में कमी लाने के उद्देष्य से पुलिस अधीक्षक जिला बलरामपुर रामानुजगंज श्री वैभव बैंकर (भा.पु.से.) एवं श्री विष्व दीपक त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्षन पर जिला बलरापमुर-रामानुगंज अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं को कम करने लगातार जन जागरूकता के साथ ही प्रवर्तन की कार्यवाही के तारतम्य में जिला पुलिस बलरामपुर-रामानुजगंज नें प्रथम तिमाही माह (जनवरी से मार्च 2026 तक) में लगातार अभियान चलाकर शराब सेवन कर वाहन चलाने पर कुल 537 प्रकरण, बिना हेलमेट पर 2023 प्रकरण व बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाने वाले 1659 प्रकरण समेत कुल 7970 प्रकरण में 29,89,900/- (रूपये उन्तीस लाख नवासी हजार, नौ सौ) की चालानी कार्यवाही की गई है।  

बलरामपुर पुलिस आम नागरिको से अपील करती है कि दोपहिया वाहन में तीन सवारी न बैठाने, नाबालिक को वाहन न चलाने दे, बिना लायसेंस वाहन न चलाये, नषे की हालत में वाहन न चलावे, सीट बेल्ट का उपयोग करें। बिना हेलमेट वाहन न चलावे, तेज रफ्तार से वाहन न चलाये। क्षमता से अधिक सवारी/माल न ढोना एवं वाहन संबंधी सभी प्रकार के दस्तावेजों को हमेशा वाहन के साथ रखे एवं एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाये।
BGN24 India news
सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ
शिव नाथ बघेल

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश