युवा दिलों की धड़कन, स्टारडम की नई उड़ान: रक्षित सिंह बने बीजीएन 24 इंडिया के ब्रांड एंबेसडर

युवा दिलों की धड़कन, स्टारडम की नई उड़ान: रक्षित सिंह बने बीजीएन 24 इंडिया के ब्रांड एंबेसडर

रायपुर/मुंबई। सपनों को हकीकत में बदलने का जज़्बा जब हुनर से मिलता है, तो एक नई कहानी जन्म लेती है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी के नायक हैं रक्षित सिंह, जिन्हें बीजीएन 24 इंडिया ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। मुंबई (महाराष्ट्र) की मायानगरी में अपनी पहचान बना चुके रक्षित सिंह ने मॉडलिंग की दुनिया से लेकर फिल्मों तक अपने अभिनय का ऐसा जादू बिखेरा है, जिसने उन्हें युवाओं के दिलों की धड़कन बना दिया है।

बीजीएन 24 इंडिया के एडिटर इन चीफ डी. एस. गिल ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि रक्षित सिंह न केवल एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणा भी हैं। उनके जुड़ने से चैनल को नई ऊर्जा, नई सोच और एक मजबूत पहचान मिलेगी।

खबर है कि रक्षित सिंह जल्द ही रायपुर, छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, जहां उनकी मौजूदगी चैनल की गतिविधियों में नई चमक और उत्साह लेकर आएगी। यह नियुक्ति सिर्फ एक औपचारिक घोषणा नहींu, बल्कि एक नई शुरुआत है—जहां मीडिया और मनोरंजन मिलकर एक नई कहानी गढ़ने जा रहे हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश