मांगें अधूरी, फिर आंदोलन की राह पर एनएचएम कर्मचारी,,,

मांगें अधूरी, फिर आंदोलन की राह पर एनएचएम कर्मचारी,,,

प्रदेश स्तरीय बैठक कल 12 अप्रैल 2026 को रायपुर में बड़ी संख्या में जुटेंगे एनएचएम पदाधिकारी व कर्मचारी आगे की रणनीति पर होगा मंथन,,,,

BGN24 India news
सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ
शिव नाथ बघेल

मो.न.9977901194

सूूरजपुुर:_ दिनांक 11 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 12 अप्रैल 2026 को आमापारा, रायपुर में आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संघ के पदाधिकारी शामिल होंगे।
बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों की वर्तमान स्थिति, भविष्य की दिशा एवं आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत प्रदेश के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी स्वास्थ्य संस्थानों—जैसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों सहित पैरामेडिकल स्टाफ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


गौरतलब है कि विगत माह एनएचएम कर्मचारियों द्वारा नियमितीकरण, ग्रेड पे, अनुकम्पा नियुक्ति, स्थानांतरण नीति, मेडिकल अवकाश सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एक माह से अधिक समय तक हड़ताल की गई थी। सरकार से आश्वासन मिलने के पश्चात आंदोलन को स्थगित किया गया था। इस दौरान मांगों के निराकरण हेतु विभागीय स्तर पर एक समिति का भी गठन किया गया है।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रदेश स्तरीय बैठक में सभी जिलों से जिलाध्यक्ष एवं कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल होंगे तथा लंबित मांगों के समाधान हेतु आगे की रणनीति तय की जाएगी। संघ के लिए यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


साथ ही, कर्मचारियों ने यह भी उल्लेख किया है कि भाजपा के घोषणा पत्र में “मोदी की गारंटी” के अंतर्गत संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का उल्लेख किया गया है, जिस पर भी बैठक में चर्चा की जाएगी।
उक्ताशय जानकारी एनएचएम संघ सूरजपुर के जिलाध्यक्ष बृजलाल पटेल द्वारा दी गई.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post