महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला संबल

लोकेशन – कोरबा, छत्तीसगढ़
ब्यूरो चीफ नरेंद्र वाकड़े की रिपोर्ट

स्लग: महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला संबल
एंकर:

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। कोरबा जिले की कई महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

वीओ:
कोरबा जिले के शहरी क्षेत्र पोड़ीबहार की रहने वाली श्रीमती परमेश्वरी प्रजापति भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं में शामिल हैं। एक साधारण गृहिणी के रूप में वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करती रही हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के कारण कई बार उन्हें घर के खर्च और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता होती थी।
ऐसे में जब उन्हें महतारी वंदन योजना की जानकारी मिली और उन्होंने आवेदन किया, तो यह उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण बन गई। योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिल रही है। इस राशि से वे घर के दैनिक खर्चों में सहयोग करने के साथ-साथ अपनी दो बेटियों के भविष्य के लिए बचत भी कर रही हैं।


परमेश्वरी प्रजापति बताती हैं कि इस योजना से उन्हें केवल आर्थिक मदद ही नहीं मिली, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है। अब वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में पहले से अधिक सक्षम महसूस करती हैं। बच्चों की पढ़ाई और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में यह राशि उनके लिए सहायक साबित हो रही है।


उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है और अब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं से महिलाओं को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिल रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश