महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भरता

लोकेशन – कोरबा, छत्तीसगढ़

ब्यूरो चीफ नरेंद्र वाकड़े की रिपोर्ट

स्लग: महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भरता

एंकर: सरकारी योजना से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास
सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं न केवल अपनी दैनिक जरूरतें पूरी कर रही हैं, बल्कि परिवार की आय बढ़ाने में भी योगदान दे रही हैं।


कोरबा नगर के पोड़ीबहार क्षेत्र में रहने वाले महंत परिवार की महिलाओं के जीवन में भी इस योजना से सकारात्मक बदलाव आया है। पहले सीमित संसाधनों के कारण परिवार की महिलाएं अपने कौशल का सही उपयोग नहीं कर पा रही थीं, लेकिन अब योजना से मिलने वाली राशि ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।


परिवार की मुखिया श्रीमती रथबाई महंत, उनकी बेटी राधिका महंत तथा बहुएं गुरवारी और उर्मिला देवी इस योजना का लाभ उठाकर अपने कौशल को निखार रही हैं। रथबाई महंत बताती हैं कि योजना से मिलने वाली सहायता से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है।


परिवार की बहुएं गुरवारी और उर्मिला देवी का कहना है कि पहले उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब योजना से मिलने वाली राशि से वे अपने खर्चों का प्रबंधन कर रही हैं और कुछ राशि बचत के रूप में बैंक में भी जमा कर रही हैं।वहीं राधिका महंत ने इस योजना से मिली राशि का उपयोग कर घर पर ही सिलाई-कढ़ाई का काम शुरू किया है। आसपास के लोग उनके पास कपड़े सिलवाने और फॉल-पीकू कराने के लिए आने लगे हैं, जिससे उन्हें नियमित आय होने लगी है।
आज महंत परिवार की महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। महतारी वंदन योजना ने उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता देने के साथ-साथ यह विश्वास भी दिलाया है कि जब महिलाएं सशक्त होती हैं तो पूरा परिवार और समाज भी प्रगति की ओर बढ़ता है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post