भारतीय नगर के मेधावी छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में बढ़ाया मान

भारतीय नगर के मेधावी छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में बढ़ाया मान

बिलासपुर के भारतीय नगर क्षेत्र के होनहार छात्रों ने सीबीएसई एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। छात्रों की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

कक्षा 12वीं में देव प्रताप सिंह ने 93.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की, वहीं मान्य सिंह ठाकुर ने 87.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए। कक्षा 10वीं में यथार्थ सिंह ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

मेधावी छात्रों की इस उपलब्धि पर जिला पदाधिकारियों की टीम उनके घर पहुंची और छात्रों सहित परिजनों को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष श्री अजीत सिंह भोगल, जिला मंत्री श्रीमती चंदन गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष श्री शैलेंद्र यादव, जिला संयोजक श्री अमित चतुर्वेदी तथा मंडल उपाध्यक्ष श्री संजय गुप्ता उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों ने छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि इन छात्रों की उपलब्धि पूरे भारतीय नगर और बिलासपुर के लिए गर्व का विषय है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

छात्रों एवं उनके परिजनों ने पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का प्रोत्साहन आगे और बेहतर करने की प्रेरणा देता है।

विशाल सिंह राजपूत
बीजीएन 24 इंडिया
राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जिला ब्यूरोचीफ
7828630900

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post