भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने श्रमिक बहुल बस्ती रापाखर्रा में मनाई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, ग्रामीणों के साथ किया समरसता भोज

कोरबा (छत्तीसगढ़)
📰 ब्यूरो चीफ नरेंद्र वाकड़े की रिपोर्ट
भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने श्रमिक बहुल बस्ती रापाखर्रा में मनाई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, ग्रामीणों के साथ किया समरसता भोज
———
🔹 भाजपा नेताओं ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि
🔹 ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर किया समरसता भोज
“शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” के प्रेरक संदेश से देश को नई दिशा देने वाले भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, कोरबा द्वारा श्रमिक बहुल बस्ती रापाखर्रा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर को समरसता दिवस के रूप में मनाते हुए समरसता भोज का आयोजन किया गया तथा बाबा साहब को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम कोरबा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वर्तमान एम.आई.सी. सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल जी उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।


भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री अमित टमकोरिया जी ने अपने उद्बोधन में समाज में समानता, शिक्षा और एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री नरेंद्र वाकड़े जी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, आत्मसम्मान और शिक्षा की शक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार न मानते हुए शिक्षा के माध्यम से समाज में न्याय और समानता स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान प्रदान करता है, और उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। श्री वाकड़े जी ने सभी से आह्वान किया कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समरस, सशक्त और समानतापूर्ण समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।


इस कार्यक्रम में विशेष रूप से वार्ड पार्षद श्री उपेंद्र पटेल जी, कोषाध्यक्ष श्री लल्लन सिंह जी, श्रीमती गुड़िया यादव जी, किसान मोर्चा के श्री मनोज राठौर जी, कार्यक्रम संयोजक श्री कुंज द्विवेदी जी, श्री स्वप्निल झा जी, श्री हर्ष जायसवाल जी, श्री संजय सारथी जी, श्री कविराम धीवर जी, श्री रम्मेलाल धीवर जी, श्री घनश्याम उरांव जी, श्री इतवार सिंह कंवर जी, श्री मोतीलाल उरांव जी, श्रीमती हेमा कंवर जी, श्रीमती शांति बाई उरांव जी, संध्या कंवर, भागवत केवट सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ बैठकर समरसता भोज ग्रहण किया तथा बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post