बीजेपी MLA पुरंदर मिश्रा से साईबर ठगी

बीजेपी MLA पुरंदर मिश्रा से साईबर ठगी
ठगों ने MLA मिश्रा से ऐंठे 10 हजार रुपए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पीए बनकर ट्रांसफर कराए पैसे
रायपुर। राजधानी रायपुर में।साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को ठगो ने पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के नाम का इस्तेमाल कर अपने जाल में फसा लिया।
आरोपी ने खुद को बीजेपी नेता नितिन नवीन का निजी सहायक बताकर विधायक से 10 हजार रुपए आनलाईन ट्रांसफर करवा लिया।
मामले में खमहारडिह पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के मुताबिक आरोपी ने विधायक पुरंदर मिश्रा को फोन किया और कहा कि वह भाजपा नेता नितिन नवीन का पीए बोल रहा है। बातचीत के दौरान उसने वाहन में तत्काल डीजल डलवाने की बात कहकर पैसों की मांग की ।
राजनीति पहचान और भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने विधायक को विश्वास में ले लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो अलग अलग ट्रांजेक्शन में रकम ट्रांसफर करवाई।


पहले 4500 रूपए और फिर 5500 रूपए खाते में डलवाएं गये। विधायक अपने जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा को पैसे भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सेवक ने बताएं गये बैंक खाते में कुल दस हजार रुपए आनलाईन ट्रांसफर कर दिये। कुछ समय बाद आरोपी ने दोबारा पैसो की मांग की। लगातार रकम मांगने और बातचीत में संदिग्धता महसूस होने पर मामले की जांच की गई।
तब पता चला कि यह साईबर ठगी है तब विधायक ने तत्काल अपने सेवक दार मिश्रा को खमहारडिह थाना भेज कर इसकी शिकायत की गयी।
बहरहाल खमहारडिह पुलिस पुरे मामला को संज्ञान में लेकर आगे की जांच कर रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश