बालोद जिले में प्रारंभ होने वाली डॉयल 112 के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद के सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

स्थान=== बालोद
रिपोर्टर==मंजू शर्मा ब्यूरो
बालोद जिले में प्रारंभ होने वाली डॉयल 112 के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद के सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य डायल 112 सेवा की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, तेज और सुचारू बनाना, प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवम कर्मचारियों को आपातकालीन कॉल प्राप्त होते ही त्वरित प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए गए, विशेष रूप से रिस्पॉन्स टाइम को कम करने, घटना स्थल पर शीघ्र पहुंच कर आम नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने निर्देश दी गई।
प्रशिक्षण सत्र में ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा पीड़ितों को समय पर सहायता पहुंचाने के लिए व्याहारिक मार्गदर्शन दिया गया।

उक्त प्रशिक्षण को योगेश कुमार पटेल(भा. पु. से.) पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद की उपस्थिति में एक दिवसीय प्रशिक्षण पुलिस कार्यालय बालोद के सभा कक्ष में रखा गया,जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा, कंट्रोल प्रभारी महेन्द्र सिंग ठाकुर सउनि. के द्वारा भी डॉयल 112 के संबंध में इकाई के थानों से आये कर्मचारीयों को प्रशिक्षण दिया गया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश