बाढ़ आपदा में राहत का केंद्र बना धमतरी का स्किल डेवलपमेंट सेंटर

15 परिवारों को मिला सुरक्षित सहारा

    रायपुर, 26 सितंबर 2026

प्रदेश भर में जारी मूसलाधार बारिश के बीच धमतरी जिले में आपदा प्रबंधन का अनुकरणीय उदाहरण सामने आया है। जलभराव और बाढ़ की स्थिति से बेघर हुए 15 प्रभावित परिवारों के 54 सदस्यों को सुरक्षित निकालकर कोलियरी स्थित श्मधुरिमाश् स्किल डेवलपमेंट सेंटर में बनाए गए राहत शिविर में ठहराया गया है। संकट की इस घड़ी में यह सेंटर प्रभावितों के लिए एक बड़ा संबल साबित हो रहा है।


     जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए राहत शिविर में भोजन, चाय-नाश्ता, विश्राम, स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं का पुख्ता इंतजाम किया है। शिविर में विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि उन्हें सुरक्षित वातावरण के साथ-साथ अपनेपन और भरोसे का अहसास हो सके।
     मैदानी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और एसडीएम धमतरी लगातार राहत शिविर का निरीक्षण कर रहे हैं। दोनों अधिकारी प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं।
    धमतरी जिला प्रशासन ने राज्य के नागरिकों और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे उफान पर बह रहे नदी-नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों और तेज बहाव वाले स्थानों से उचित दूरी बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासनिक व बचाव दल से संपर्क कर सहयोग करें।

क्रमांक-8713/विष्णु वर्मा

  • टैग:
Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post