बंगोली में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस पारंपरिक मड़ई मेले

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 22/03/2026 को जिला कोंडागांव के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत बड़े डोंगर क्षेत्र के ग्राम बंगोली में आयोजित साप्ताहिक बाजार के दौरान आगामी वार्षिक मड़ई मेला के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा की गई। यह मेला दिनांक 27/04/2026 को आयोजित किया जाएगा।

ग्राम बंगोली में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस पारंपरिक मड़ई मेले में लगभग 10 परगनों से देवी-देवताओं का आगमन होता है। मेले की परंपरा के अनुसार इसकी शुरुआत “फूल-माला” अर्पण से मानी जाती है। इसी क्रम में आज साप्ताहिक बाजार स्थल पर कोटवार द्वारा मुनादी कर ग्रामीणों को मेले की तिथि एवं आयोजन की सूचना दी गई।

इस अवसर पर दंतेश्वरी माई के पुजारी श्री शिवचंद भोयर, माता पुजारी पंचू राम नेताम, नंगा रिया जयदास मांझी, मनुराम नेताम, पतिराम पुजारी, सुखनाथ भोयर, नकुल भोयर, बिरेंद्र नेताम, चैतराम नेताम, राम भोयर, हेम भोयर, रामलाल कोमरा, जयराम पुजारी, लक्ष्मण शोरी, सुंदर लाल मरकाम, पीला राम मलसाय नेताम, रामलाल सलाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

सभी की सर्वसम्मति से मेला आयोजन हेतु मुनादी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

Share it :
छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री भटगांव विधायक, लक्ष्मी राजवाड़े एवं वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के प्रयासों से मां गढवतीया देवी धाम में श्रद्धालुओं के अर्थव्यवस्था को देखते हुए नैवरात्र से पहले 50 लाख रुपए कि लागत का कार्य निर्माण हुआ चालू,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post