लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़,,
दिनांक,26/04/2026,
मो.बा. 7828534483,
स्लग- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 133वां संस्करण मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने निज निवास लखनपुर में सामूहिक रूप से सुना,,,,
एकंर- अम्बिकापुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, राजेश अग्रवाल ने अपने निज निवास, लखनपुर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण का सजीव प्रसारण पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ सुना,,,

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के नागरिकों को जोड़ने वाला एक सशक्त संवाद मंच है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे जनता से संवाद करते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करते हैं,,,
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए देश की उपलब्धियों, नवाचारों और आम नागरिकों की प्रेरणादायक कहानियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है।,,,,,



कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा समाज सेवा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, नवाचार और जनभागीदारी जैसे विषयों पर दिए गए संदेशों ने उपस्थित लोगों को विशेष रूप से प्रभावित किया,,,,
मंत्री राजेश अग्रवाल ने सभी से आग्रह किया कि वे इन प्रेरणादायक विचारों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं,,,,











