।।पत्रिका कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज़
16 से 21 मई तक रायपुर में दिखेगा कॉर्पोरेट क्रिकेट का रोमांच ।।
ब्यौरा :-रायपुर। राजधानी रायपुर में खेल और कॉर्पोरेट जगत का शानदार संगम देखने को मिलने वाला है। “पत्रिका कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026” का आयोजन 16 मई से 21 मई 2026 तक चौकीकर स्पोर्ट्स अकादमी, वीआईपी रोड, रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों और कंपनियों की टीमें हिस्सा लेंगी।

टूर्नामेंट का उद्देश्य कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल बना हुआ है। क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जहां कॉर्पोरेट जगत के खिलाड़ी मैदान में अपने खेल का दमखम दिखाएंगे। इस आयोजन को कई प्रतिष्ठित संस्थानों और कंपनियों का सहयोग प्राप्त है। टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे

खेल प्रेमियों और क्रिकेट फैंस से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है,अथवा शहरवासी और खेल प्रेमियों से आग्रह है कि शहर की गरिमा और अनुशासन को बनाए रखें और स्वच्छता का पालन करें











