निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

सभी सीएमओ को नगर के प्रमुख चौक-चौराहों में प्याउ खोलने के निर्देश

सरसींवा – सराईपाली सड़क निर्माण कार्य को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश

सभी किसानों का एग्रीस्टेक में पंजीयन कर फार्मर आईडी बनाने के निर्देश

जिले में 16 अप्रैल से जनगणना के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण प्रारंभ

1 से 30 मई तक प्रगणक करेंगे जनगणना का डोर टू डोर सर्वे

नगर की सुबह सफाई एवं अन्य बुनियादी कार्यों का प्रतिदिन फील्ड में उपस्थित होकर निराकरण करने सीएमओ को निर्देश

BGN 24 INDIA
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 अप्रैल 2026/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सोमवार को समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन एवं अन्य विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों पर क्रमवार निराकरण की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने बैठक में पंचायत एवं नगरीय निकाय सहित अन्य चिन्हित विभागों को जल संरक्षण के लिए सोख्ता गड्ढा, रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाने के लिए पीएम आवास निर्माण के दौरान पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आई गॉट कर्मयोगी प्लेटफार्म में सभी अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्माण विभाग और एजेंसियों को कहा कि नवीन जिला का आधार ही नवनिर्माण से है। अतः सभी विकास के कार्यों की नींव मजबूत होनी चाहिए। इसकी गुणवत्ता में कमी से मजबूती के हमारे विकास कार्य कमजोर होते हैं। इसलिए निर्माण कार्य का गुणवत्ता में कमी को बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने जिले के विकास में डीएमएफ, एससी, एसटी और ओबीसी विकास प्राधिकरण सहित अन्य मदों से जोरो पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्य जैसे संयुक्त जिला कार्यालय, जिला अस्पताल, जल आवर्धन, पीएम आवास, लोक निर्माण, नेशनल हाईवे, पीएमजीएसवाय, एमएमजीएसवाय के सड़क, पुल-पुलिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के पाइप लाइन विस्तार, सारंगढ़ और बरमकेला जल आवर्धन, सरिया क्षेत्र में अमृत 2.0 मिशन, आंगनबाड़ी, स्कूल, सामुदायिक भवन आदि के प्रगति का समीक्षा किया।


कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सरसींवा – सराईपाली सड़क निर्माण कार्य की जानकारी लेकर उसे समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पीएल पैकरा ईई लोक निर्माण ने कलेक्टर को जिले में चल रहे सड़कों के प्रगति की जानकारी दी। रबी किसानों के फसल के लिए आवश्यक खाद के वितरण के लिए कृषि, राजस्व और सहकारिता के अधिकारियों को डॉ कन्नौजे ने निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों से कृषक चौपाल, कार्यालय, समिति आदि में जिन किसानों का एग्रीस्टेक किसान पंजीयन नहीं हो पाया है, ऐसे सभी किसानों से संपर्क कर एग्रीस्टेक में पंजीयन कर फार्मर आईडी अनिवार्य रूप से शीघ्र बनाए ताकि उन्हें खाद आसानी से मिल सके।

कलेक्टर ने सभी कर्मियों को देश के प्रमुख कार्य जनगणना को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में गंभीरता और जवाबदेही के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले में 16 अप्रैल से के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। इसके बाद 1 से 30 मई तक प्रगणक करेंगे जनगणना का डोर टू डोर सर्वे होगा। कलेक्टर ने जिले के सभी निवासियों को कहा कि यह सामान्य जनगणना है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। जो जानकारी सत्य है वह जानकारी दें। इस जनगणना से देश की नीति और योजनाओं का निर्माण होता है जिससे देश के भावी विकास की रूपरेखा तैयार होती है।

डॉ संजय कन्नौजे ने सभी सीएमओ को निर्देश दिए कि वे अपने नगर की सुबह सफाई एवं अन्य बुनियादी पेयजल, बिजली, पीएम आवास, कर वसूली आदि कार्यों का प्रतिदिन फील्ड में उपस्थित होकर निराकरण करें। गर्मी की शुरूआत को देखते हुए उन्होंने सभी सीएमओ को नगर के प्रमुख चौक-चौराहों में प्याउ खोलने के निर्देश दिए ताकि राहगीरों को पेयजल की उपलब्धता में आसानी हो। कलेक्टर ने सभी ग्रामीण जहां जल जीवन मिशन से जल उपलब्ध हो रहे हैं उनसे वाटर टैक्स ग्राम पंचायत को देने का अनुरोध किया ताकि पंप संचालन के लिए कोई कर्मचारी नियुक्त किया जा सके साथ ही बोर पंप खराब हो या पाईप टूट जाए तो उसके मरम्मत के लिए स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत में ऐसे टैक्स जमा रहने पर उसकी तत्काल मरम्मत कर सके।

विशाल सिंह राजपूत
प्रदेश प्रवक्ता/ब्यूरो चीफ
बी जी एन 24 इंडिया
रायगढ़ (छ. ग.)

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post