नारीशक्ति के सपनों पर कांग्रेस और विपक्ष ने किया कुठाराघात: रूद्रप्रकाश साहू शक्ति केंद्र प्रभारी कोचवाही
बालोद :- नारीशक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच बालोद जिला शक्ति केंद्र प्रभारी रूद्रप्रकाश साहू ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण को केवल नारों तक सीमित रखा और आज जब देश की आधी आबादी को उनका हक मिलने का समय आया है तो विपक्ष इसमें अड़ंगेबाजी कर रहा है। शक्ति केंद्र प्रभारी रूद्रप्रकाश साहू ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक नारीशक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का संकल्प लिया है। लेकिन विपक्षी दलों का रवैया हमेशा से नकारात्मक रहा है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष ने हमेशा नारीशक्ति के उत्थान और उनके सपनों पर कुठाराघात किया है। जब-जब महिलाओं को नेतृत्व सौंपने की बात आई, कांग्रेस और उनके सहयोगियों ने इसे ठंडे बस्ते में डालने का काम किया। यह उनकी महिला विरोधी मानसिकता का परिचायक है। शक्ति केंद्र प्रभारी रूद्रप्रकाश साहू ने इस बात पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया कि संसद में इस अधिनियम की राह में जानबूझकर बाधाएं उत्पन्न की गईं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की महिलाएं देख रही हैं कि कौन उनके हक की बात कर रहा है और कौन केवल राजनीति। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में इस बिल को पारित कराने की इच्छाशक्ति कभी नहीं दिखाई। एक तरफ 'लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ' जैसे नारे दिए जाते हैं, तो दूसरी तरफ संवैधानिक हक देने के समय पीछे हट जाते हैं। महिलाओं की भागीदारी के बिना विकसित भारत का सपना अधूरा है जिसे विपक्ष कमजोर करना चाहता है।

जिला पंचायत शक्ति केंद्र प्रभारी रुद्र प्रकाश साहू ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अधिनियम करोड़ों महिलाओं के सम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता आने वाले समय में उन दलों को सबक सिखाएगी जिन्होंने नारीशक्ति के उत्थान के मार्ग में कांटे बोए हैं। इसके सहयोग में ओबीसी मंत्री ललित कुमार साहू मंडल पूरुर संयोजक नरसी चोरमार संयोजक गिरवर बजरंग भूत अध्यक्ष बाबूलाल सिन्हा देवानंद यादव देवलाल पंजाब भूत अध्यक्ष रामखेलावन गोटी पूर्व मंडल अध्यक्ष एचडी भागवत यादव धर्मेंद्र यादव रामकुमार साहू जितेंद्र नेताम इन सब का भी यही कहना है











