शशिकान्त शर्मा BGN 24
डिप्टी एडिटर रायपुर
नया पहल* सांकरा की शिक्षिका चंचल शुक्ला ने आंगनबाड़ी में बच्चों संग मनाया जन्मदिन, “आओ खुशियां बाटें” नवाचार बना यादगार पहल-

रायपुर। जिले के गुढ़ियारी स्थित मंगल बाजार कुंद्रा पारा आंगनबाड़ी केंद्र में एक अनोखी और भावनात्मक पहल देखने को मिली, जहां शिक्षिका चंचल विजय शुक्ला ने अपना जन्मदिन छोटे-छोटे बच्चों के साथ मनाकर इसे विशेष और प्रेरणादायक बना दिया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने खेल, गीत और मुस्कान के साथ जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाया। बच्चों की खुशी और स्नेह ने इस आयोजन को बेहद यादगार बना दिया। यह पहल न केवल बच्चों के लिए आनंददायक रही, बल्कि समाज में खुशियां बांटने का एक सकारात्मक संदेश भी देती है।

इस प्रेरणादायक पहल के लिए शिक्षिका चंचल विजय शुक्ला ने जिला प्रशासन रायपुर, विशेष रूप से कलेक्टर डॉ गौरव सिंह एवं पूरी टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन में यह नवाचार सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।











