धरमजयगढ़ में मोबाइल दुकान में बड़ी चोरी, डेढ़ लाख का सामान पार
बीजीएन 24 इंडिया
रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। धरमजयगढ़ कॉलोनी स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।





पीड़ित दुकानदार शांतनु पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह धरमजयगढ़ कॉलोनी का निवासी है और उसकी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। बीते 26 अप्रैल की भोर सुबह लगभग 3 बजे से 6 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे कीमती सामान चोरी कर लिए।
शिकायत के अनुसार, चोर दुकान के गल्ले में रखे 32 हजार रुपये नगद के साथ ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए आए 25 पुराने मोबाइल भी ले गए। इसके अलावा दुकान में रखे 5 स्मार्ट वॉच, 4 साउंड बार, 10 एयरबड्स, 30 नेकबैंड, 1 एप्पल अल्ट्रा स्मार्ट वॉच, 2 जियो भारत मोबाइल, हेडफोन और चार्जर भी चोरी हो गए। चोरी गए कुल सामान की कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने धरमजयगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 0110/26 दर्ज कर लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
विशाल सिंह राजपूत
बीजीएन 24 इंडिया
राष्ट्रीय प्रवक्ता
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़(छ. ग.)









