संभागीय ब्यूरो चीफ गणेश मानिकपुरी
जेसीबी मालिकों की बड़ी हुंकार: केशकाल और कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनी नई रणनीति-,
25 मार्च को बहिगांव में जुटेंगे मालिक
फरसगांव :~ कोंडागांव जिले में जेसीबी मालिकों ने अपनी एकता को मजबूत करने और कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करने के लिए कमर कस ली है। सोमवार, 23 मार्च को बोरगांव (फरसगांव) के दुर्गा मंच पर विधानसभा स्तरीय जेसीबी मालिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक का मुख्य निर्णय: दो भागों में बंटेगी जिला मीटिंग-
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय बैठकों को सुव्यवस्थित करने के लिए इसे दो विधानसभा क्षेत्रों के आधार पर विभाजित किया जाएगा। इसके तहत केशकाल विधानसभा आगामी बुधवार, 25 मार्च 2026 को फरसगांव और बड़ेराजपुर ब्लॉक के सभी जेसीबी मालिक बहिगांव के दुर्गा मंच (बाजार स्थल) पर एकत्रित होंगे और कोण्डागांव विधानसभा के लिए माकड़ी तहसील और मर्दापाल क्षेत्र के जेसीबी मालिक जल्द ही अपने समय और स्थान का चयन कर पृथक बैठक करेंगे।
इन दोनों क्षेत्रीय बैठकों के संपन्न होने के बाद, जिले के समस्त जेसीबी मालिक एक विशाल जिला स्तरीय मीटिंग के लिए तिथि का निर्धारण करेंगे।

यूनियन ने निर्धारित की नई दरें और कड़े नियम
जेसीबी मालिक यूनियन जिला-कोण्डागांव द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, अब जिले में जेसीबी संचालन के लिए समान दरें लागू होंगी। यूनियन ने स्पष्ट किया है कि:
*सामान्य खुदाई: 1400 रुपये प्रति घंटा।
- 3 घंटे से कम का फुटकर कार्य: 1500 रुपये प्रति घंटा।
*मिट्टी, मुरूम और गिट्टी लोडिंग के लिए 200 से 300 रुपये प्रति ट्रीप निर्धारित है।
नियम उल्लंघन पर भारी दंड:
यूनियन ने अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़े प्रावधान किए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले मालिक पर 51,000 रुपये का आर्थिक दंड लगाया जाएगा और गाड़ी जब्त की जाएगी। साथ ही, बाहरी गाड़ियों का प्रवेश पूर्णतः निषेध रहेगा।
प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण बैठक में मोहन जैन, तरुण साना, संजय शील, पिंटू, देसीलाल उसेंडी, दिनेश ठाकुर, राजू उईके, कृष्णा सलाम, संपत मातलाम, सुधीर कोर्राम सहित क्षेत्र के अनेक जेसीबी मालिक और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।











