लोकेशन – बस्तर
रिपोर्टर – कुलजोत संधु
स्लग -NAKSLI
ऐंकर – छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना में 42 सशस्त्र माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण से नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। वर्षों तक भूमिगत रहकर हिंसक गतिविधियों में शामिल रहे इन कैडरों का हथियारों सहित
सरेंडर इस बात का संकेत है कि सशस्त्र संघर्ष का रास्ता समाप्ति की ओर है। बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने इसे माओवादी संगठन के कमजोर पड़ने का स्पष्ट संकेत बताया। उन्होंने शेष कैडरों से भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की, साथ ही पुनर्वास और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।













