चोरी के मोटर सायकल सहित 1 व्यक्ति को चौकी बसदेई पुलिस ने किया गिरफ्तार।
BGN24 India news
*सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ
शिव नाथ बघेल
मो.-9977901194
सूरजपुर-डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को अवैध कार्यो पर पूर्णतः अंकुश लगाने व किसी प्रकार की अवैध कार्यो की सूचना पर विधि के अनुसार चेकिंग कर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 26.04.2026 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बसदेई हाई स्कूल के सामने मेन रोड के पास एक व्यक्ति चोरी का मोटर सायकल एच.एफ. डिलक्स बिना नम्बर का बिकी करने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है।

सूचना पाकर चौकी बसदेई पुलिस फौरन मौके पर पहुंची जहां मोटर सायकल सहित जगरनाथ दुबे उर्फ टांगर पंडित पिता स्व. रामप्यारे दुबे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बिरमताल को पकड़ा जिससे मोटर सायकल का दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया और बताया कि मोटर सायकल को 8-9 पहले एक अन्य व्यक्ति के साथ विश्रामपुर के आसपास गांव से चोरी किए थे। मोटर सायकल चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा धारा 35(1-घ)/303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर मोटर सायकल जप्त कर आरोपी जगरनाथ दुबे को गिरफ्तार किया गया। वहीं फरार 1 अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल व उनकी टीम सक्रिय रही
BGN24 India news
सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ
शिव नाथ बघेल









